{"_id":"c47bd97695c1eada679dcdf48534fd29","slug":"school-bus-accident-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस की ब्रेक फेल और हो गया हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस की ब्रेक फेल और हो गया हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 02 Aug 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटा शिमला के नजदीक ब्राकहास्ट में शैलेडे स्कूल की एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर हो गई। हादसे के समय बस में केवल चालक था। वह स्कूली बच्चों को लेने के लिए पंथाघाटी जा रहा था।
विज्ञापन
बस रेलिंग तोड़ते हुए सर्वेंट क्वार्टर के रसोईघर की छत पर जा गिरी। हादसे में केवल चालक मनीराम को चोटें आई हैं। उन्हें आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। यह निजी बस शैलेडे डे स्कूल की है। रोज की तरह स्कूली बच्चों को लेने के लिए पंथाघाटी जा रही थी। छोटा शिमला की उतराई पर बस अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
चालक ने पहले पेड़ के साथ बस को टकराने की कोशिश की लेकिन बस पेड़ को छूती हुई निकल कर रेलिंग तोड़ती हुई मकान की छत पर जा गिरी।
गनीमत यह रहा कि बस रसोई कक्ष में गिरी साथ वाले कमरे में लोग सो रहे थे। घटना के वक्त किचन में कोई नहीं था। चालक को 108 एंबुलेंस में आईजीएमसी ले जाया गया है।
बस चालक मनीराम ने दावा किया की अचानक बस की ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है। थाना छोटा शिमला पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।