फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   scholarship scam in a dozen institutions of himchal

एक दर्जन संस्थानों में छात्रवृत्ति घोटाला होने की आशंका

Tue, 14 Aug 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 14 Aug 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
scholarship scam in a dozen institutions of himchal

प्रदेश के एक दर्जन से अधिक निजी शिक्षण संस्थानों में छात्रवृत्ति घोटाला होने की आशंका है। पोस्ट मैट्रिक, एससी-एसटी और ओबीसी छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत बीते पांच साल में 250 करोड़ रुपये की राशि जारी हुई है।

विज्ञापन


कुल जारी हुई इस राशि में से कितने का घोटाला हुआ है। इसका आंकलन करने में शिक्षा विभाग की टीम जुटी हुई है। संभावित है कि मंगलवार को शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा जांच रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंप सकते हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार करीब 135 निजी शिक्षण संस्थानों को साल 2013 से 2017 तक 250 करोड़ की राशि तीन छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत आवंटन के लिए जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते डेढ़ माह से जारी इस मामले की जांच के अनुसार करीब एक दर्जन संस्थानों में फर्जी एडमिशन से छात्रवृत्ति राशि हड़पने के सुबूत अधिकारियों के हाथ लगे गए हैं। 

कई विद्यार्थियों के बयान भी अधिकारियों ने रिकार्ड किए

scholarship scam in a dozen institutions of himchal

ऐसे कई विद्यार्थियों के बयान भी अधिकारियों ने रिकार्ड किए हैं। जिनके नाम पर संस्थानों के बैंक खाते खोल कर सरकारी खजाने को चपत लगाई है। जांच टीम ने शिक्षा सचिव को रिपोर्ट सौंप दी है।

अब संभावित है कि मंगलवार को शिक्षा सचिव अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप कर किसी स्वतंत्र एजेंसी से मामले की जांच की मांग कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस के साइबर सैल को मामले की जांच सौंपी जा सकती है।

बता दें कि बीते दिनों हुई कैबिनेट बैठक में भी इस मामले को लेकर चर्चा हुई थी लेकिन तथ्यों के अभाव में सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया। अब जांच टीम ने रिपोर्ट में तथ्यों को भी शामिल कर दिया है। जिसके आधार पर सरकार आने वाले दिनों में इस मामले की जांच को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed