चट्टानें खिसकने से दबी बोलेरो, चार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला किन्नौर में चौरा रूपी संपर्क मार्ग स्थित स्पैन के पार पहाड़ी से चट्टानें खिसकने से एक बोलेरो कैंपर गाड़ी दब गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी है।
हादसा वीरवार सुबह करीब सवा नौ बजे हुआ। ऊपरी पहाड़ी से खिसकी चट्टानों की चपेट में आने से ये बोलैरो कैंपर पूरी तरह से दब गई। हादसे में गाड़ी में सवार पांच लोगों में से दो की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल लाया गया है जहां एक युवक ने अपना दम तोड़ दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में लगी हुई है।
ज्यूरी जा रही थी गाड़ी
पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब करीब सवा नौ बजे यह बोलैरो कैंपर एचपी 25 ए 594 रूपी के बुरंग से ज्यूरी की तरफ जा रही थी कि अचानक पहाड़ी से विशालकाय चट्टानों के दरकने से गाड़ी सड़क पर ही चट्टानों के नीचे दब गई।
हादसे में चालक गोपाल सिंह 24 वर्ष नालींग निवासी, नेपाली मूल की कमला देवी 46 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक गोपाल सिंह की मां डोलमा देवी 41 साल, नेपाली मूल के 21 वर्षीय प्रेम बहादुर और नालिंग गांव के 21 वर्षीय अक्षय को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल लाया गया।
अस्पताल लाने पर अक्षय ने भी दम तोड़ दिया। वहीं प्रेम बहादुर ने भी शिमला जाते हुए नारकंडा के पास दम तोड़ दिया है।
घायल महिला की हालत भी गंभीर
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मृतकों के शव को वाहन से बाहर निकाला गया। हादसे की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर राहुल नाथ ने कहा कि वीरवारवार को हुए हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी जबकि अन्य अक्षय ने खनेरी अस्पताल और प्रेम बहादुर की शिमला जाते हुए नारकंडा के पास दम तोड़ दिया।
वहीं जबकि घायल महिला डोलमा देवी को प्राथमिक उपचार के बाद शिमला आईजीएमसी रैफर किया गया है। इसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। एसडीएम भावानगर नीलम दुल्टा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपए फौरी राहत जारी कर दी गई है