{"_id":"57e52e6f4f1c1ba634a82233","slug":"robbery-with-doctor-in-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंटल डॉक्टर की गर्दन पर चाकू रखकर कर डाली लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेंटल डॉक्टर की गर्दन पर चाकू रखकर कर डाली लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब बाजार में वीरवार देर रात को चाकू की नोक पर डेंटल डॉक्टर से लूटपाट का मामला सामने आया है। दो युवकों ने कथित तौर पर डेंटल डॉक्टर की गर्दन पर चाकू रखकर मोबाइल और पर्स छीन लिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। इस वारदात में डेंटल डॉक्टर को चोटें आई हैं। अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दे दी है। इस वारदात के बाद देर रात सड़कों पर टहलने वाले शहरी लोगों में दहशत है। पुलिस छानबीन कर रही है। हालांकि, पुलिस चाकू जैसे हथियार से डराकर लूटने की बात से इनकार कर रही है। जानकारी के मुताबिक डेंटल डॉक्टर परीक्षित गुप्त वीरवार देर रात किसी को बस स्टैंड छोड़ने गए।
विज्ञापन
इसके बाद वापस घर आ रहे थे कि मुख्य बाजार से पिछली तरफ मित्तल गली में अंधेरे में दो अज्ञात युवकों ने गर्दन पर चाकू रख दिया। इसके बाद मोबाइल और जेब में रखा पर्स छीन लिया। पर्स में लगभग एक हजार रुपये, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज थे। घटना से वह काफी सहमे हुए हैं। इससे पहले कि डॉक्टर कुछ समझ पाते दोनों युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। गली में घुप अंधेरा होने की वजह से वह युवकों को पहचान नहीं पाए।
विज्ञापन
लूट के लिए अचानक हुए हमले में डेंटल डॉक्टर परीक्षित को गले में चोट लगी है। इसके बाद पीड़ित परिजनों के साथ देर रात थाने में रिपोर्ट लिखवाने पहुंचे। सुबह मोबाइल का ईएमआई नंबर सहित लिखित शिकायत थाने में कर दी गई है। उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।