लिफ्ट देकर लूट ली एक लाख की नगदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गाड़ी से लिफ्ट लेना इस शख्स को काफी महंगा पड़ा। आरोपी उसके एक लाख रुपए लूटकर फरार हो गया। मामला हिमाचल के जिला हमीरपुर के भोरंज क्षेत्र का है। यहां बैंक से वापस जा रहे व्यक्ति को लिफ्ट देकर लूट लिया गया।
पुलिस के अनुसार अमर सिंह पुत्र राम दास निवासी गांव सुलपुर डा. भांवला तहसील व थाना सरकाघाट 13 सितंबर को पैसे निकलवाने के लिए बैंक जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उसे अपनी गाड़ी में लिफ्ट दे दी।
फिर वापिस छोड़ने का झांसा देकर रास्ते में सुनसान जगह पर व्यक्ति से बैंक से निकलवाए पैसे लूट लिए। व्यक्ति को वहां उतार कर आरोपी मौके से फरार हो गया।
आरोपी गिरफ्तार, 91 हजार बरामद
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे लूटे हुए पैसों में से करीब साढ़े 91 हजार रुपये वसूल कर लिए हैं। मामला दर्ज कर बाकी पैसों के लिए पूछताछ की रही है। जांच में सामने आ रहा है कि आरोपी संजीव कुमार अमर सिंह को जाहू कलां मिला था। यह अपनी कार में जा रहा था।
संजीव ने गाड़ी रोककर पूछा की कहां जा रहे हो तो उसने बताया कि वह सुलगवान की तरफ जा रहा है। वह कार में बैठ गया और दोनों सुलगवान बैंक पहुंच गए। उसने बैंक से एक लाख रुपये निकलवाए। तब तक संजीव कुमार वहीं था। बाद में दोनों वापस लौट गए। जब दोनों गाड़ी में मनोह के पास एकांत जगह पर पहुंचे तो संजीव कुमार ने गाड़ी रोक दी और रुपये देने के लिए धमकाने लगा।
संजीव ने जबरदस्ती उसकी जेब से एक लाख रुपय निकाल लिए और धक्का देकर उसे गाड़ी से उतार दिया। तथा गाड़ी लेकर वहां से भाग गया। उधर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बोद्ध का कहना है कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। लूट के पैसे वसूल कर मामले की छानबीन जारी है।