फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   robbery at una

आंख खुली नहीं और खुल गईं तिजोरियां!

Mon, 28 Jul 2014 07:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 28 Jul 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
robbery at una

हिमाचल के ऊना जिले में हुई चोरी की वारदात पहले से सोची समझी साजिश हो सकती है। शायद आसपास ही अपराधी छुपे बैठे हों क्योंकि चोरों ने घर की पिछली साइड से एंट्री की। शायद इस बारे में वह पहले से जानते थे।

विज्ञापन


चंद मिनटों में पूरे जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात है कि घर पर मौजूद गौरव इतनी गहरी नींद में सोया हुआ था कि उसे इसकी बिल्कुल भी भनक नहीं लगी। चोर चुपचाप वारदात को अंजाम देकर निकल लिए।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस को अब तक इस मामले में कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा पाया है। इसके लिए इलाके में अलर्ट भी किया गया है। शक के बिनाह पर कुछ जगह छापेमारी भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आठ लाख की चोरी

robbery at una

ऊना जिले में बंगाणा की मलांगड़ पंचायत के गांव अमरेहड़ा में चोरों ने बड़ी वारदात ‌को अंजाम दिया है। चोर यहां से 24 तोले सोने के जेवर और 50 हजार रुपये नकद उड़ा ले गए। कुल आठ लाख की चोरी हुई है। वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। वारदात का पता चलते ही गांव के लोग प्रभावित परिवार को तसल्ली देने उनके घर पहुंच रहे हैं।

मौके पर पहुंची बंगाणा पुलिस के मुताबिक अमरेहड़ा निवासी रिटायर्ड जेई बलदेव चंद शर्मा ने बताया कि रविवार को वे परिवार के साथ कहीं बाहर गए हुए थे। घर पर उनका बेटा गौरव (25) अकेला रात को अपने कमरे में सो रहा था।

सोया ही रह गया गौरव

robbery at una

रविवार देर रात चोर बलदेव शर्मा के घर के पिछली साइड से खिड़की का ग्रिल उखाड़कर अंदर घुस गए। घर के अंदर रखा हुआ सारा कीमती सामान लेकर चोर चंपत हो गए। वारदात करीब रात के एक बजे से 1.30 के बीच हुई।

लेकिन घर में सो रहे गौरव को पता तक नहीं चला कि उसके घर पर चोर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे चुके हैं। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे जब बलदेव चंद शर्मा वापस घर लौटे तो अपने कमरे के अंदर प्रवेश करने लगे।

इस दौरान उन्होंने पाया कि कमरा अंदर से बंद है। घर के पिछली ओर जाकर देखा तो खिड़की का ग्रिल बाहर फेंका हुआ मिला और घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ पाया। तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

क्षेत्र में दहशत का माहौल

robbery at una

थाना प्रभारी महेंद्र कुमार, एएसआई अजीत कुमार, हैड कांस्टेबल नरेश कुमार व सुरेंद्र सिंह, आरक्षी लखबीर सिंह तथा महिला आरक्षी निर्मला देवी सहित बंगाणा थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चोरों की तलाश और चोरीशुदा सामान की बरामदगी को लेकर पुलिस पूरी कोशिश कर रही है। इसके लिए छापेमारी भी की जा रही है।

ये जेवह हुए चोरी

robbery at una

थाना प्रभारी ने बलदेव शर्मा ने बताया कि चोर 50 ग्राम सोने के दो कड़े, 50 ग्राम की चार चूड़ियां, आठ ग्राम का एक सोने का क्लिप, 31 ग्राम की चार अंगूठियां, 8 ग्राम झुमके की एक जोड़ी, 50 ग्राम की अंगूठी, हार व झुमके का सेट, 43 ग्राम का मंगलसूत्र, 5 ग्राम के नथनी व मांग टीका, चांदी की पायल की एक जोड़ी सहित कुल 24 तोला सोना तथा 50 हजार रुपये नकदी ले गए हैं। कुल मिलाकर इस वारदात में आठ लाख रुपये तक की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed