शिरड़ी साई मंदिर में बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला सोलन के बद्दी स्थित हाउसिंग बोर्ड फेस टू में शिरड़ी सांई मंदिर में शातिरों ने लूटपाट कर डाली। पूरी तैयारी के साथ आए बदमाशों ने पहले तो सिक्योरिटी गार्ड को बंदी बना लिया।
फिर लाखों रुपए के गहनों और सोने चांदी की मूर्तियां लूट ली। लुटेरों ने सांई बाबा के सिंहासन पर चढ़ी चांदी की परत, माता के मुकूट व छत्र तथा नकदी चुरा ली है।
सूचना मिलते ही बद्दी के एसपी अरुल कुमार ने घटना को दौरा किया और थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश जारी किए। पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार मध्य रात्रि दो बजे से तीन बजे की बीच की है।
ताला तोड़ सिक्योरिटी गार्ड को बनाया बंधक
पुलिस के अनुसार बदमाशों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़ कर मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड जयप्रकाश तैनात था। पहले शातिरों ने इसकी पिटाई कर डाली।
फिर बंधक बना लिया। इसके बाद शातिरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की तारों को भी काट दिया। इसके बाद मेन गेट का ताला तोड़ अंदर प्रवेश किया।
यहां से तीन बदमाशों ने शिरड़ी सांई बाबा का सिंहासन से चांदी की परत उखाड़ी जो करीब 8 किलो की थी। साथ ही डेढ़ किलो का माता का मुकूट व छत्र पर भी ले गए। चोरों ने गुलक में रखी नकदी भी चोरी कर ली।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार बदमाश मंदिर में विभिन्न मूर्तियों में लगे चांदी व सोने का पानी चढ़े हुए 24 छत्र व चार मुकूट भी चोरी कर ले गए।
एसपी अरुल कुमार का कहना है कि एक सीसीटीवी कैमरा चालू था जिसकी फुटेज के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट गई है।