फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   robbery at sbi bank in hamirpur

32 लाख गायब करवाने में कैशियर ने की थी मदद!

Mon, 11 Aug 2014 10:39 AM IST
Updated Mon, 11 Aug 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
robbery at sbi bank in hamirpur

स्टेट बैंक की नौदान ब्रांच से 32 लाख के नोटों से भरा बैग उड़ाने के मामले में काउंटर पर बैग रखने वाला कैशियर सवालों के घेरे में आ गया है। बैग उड़ाने वाले लड़के ने कैशियर के पीछे पलटते ही काउंटर से बैग उडा लिया।

विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैशियर उस लड़के को बैग लेकर बाहर जाते देखता है। जब बैग उड़ा उस वक्त कैशियर वही काउंटर के आसपास यूं ही टहलता दिख रहा है। फुटेज में कैशियर बैग काउंटर पर रखते वक्त पीछे बैठे तीन लड़कों को इशारा करते हुए भी साफ दिख रहा है।
विज्ञापन


बैग गायब होने के बाद कैशियर पर्पल टीशर्ट पहने एक युवक से बात करते हुए दिख रहा है जो बैंक में संदिग्ध अवस्था में से घूम रहा था। पुलिस ने आज कैशियर और उस संदिग्ध युवक से पूछताछ की। पुलिस अभी कुछ कहने को तैयार नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में यूं ही टहलता रहा कैशियर

robbery at sbi bank in hamirpur

बैंक में दिनदाहड़े हुई इस हैरतनाक चोरी का सीसीटीवी फुटेज अमर उजाला के हाथ लगा है। फुटेज में काउंटर पर नोटों से भरा बैग रखते वक्त कैशियर की बेचैनी साफ दिख रही है। काउंटर पर नोटों का बैग रखने के बाद कैशियर अपनी पैंट ठीक करने के बहाने ठीक पीछे बैंच पर बैठे लड़कों को इशारा करता दिख रहा है।

बैग रखकर वह पीछे पलटता है और सामने बैठे तीनों लड़कों के सामने से घूम कर आगे एक बैंक के एक पीलर के पास दूसरी तरफ मुंह करके यूं ही खड़ा हो जाता है।

इसी बीच तीनों में से सबसे छोटा पर सबसे शातिर लड़का बिजली की फुर्ती से काउंटर से बैग उठाकर बैंक से बाहर निकल जाता है। उसके पीछे दूसरा लड़का बैंक के बाहर निकल जाता है। तीसरा लड़का पहले ही बैंक के बाहर चला गया था।

पर्पल टीशर्ट पहने युवक पर भी शक

robbery at sbi bank in hamirpur

पीलर के पास बे-मकसद खड़ा कैशियर भी उड़ती नजर से उस लड़के को बाहर जाते हुए देखता है। लड़के के बाहर जाते ही वह वापस उस काउंटर की तरफ बढ़ता है जहां उसने बैग रखा था। बैग अब वहां नहीं था लेकिन कैशियर को यह नजर नहीं आता। ठीक उसी वक्त पर्पल टीशर्ट पहने एक संदिग्ध युवक उससे बात करता है।

कैशियर को तब भी नहीं दिखता की काउंटर से बैग गायब है। युवक के बाहर जाने के तुरंत बाद कैशियर को बैग गायब दिखता है। यह बात वह बिना हल्ला मचाए बैंक के दूसरे कर्मचारी को बताता है। बैंक कर्मी के साथ कैशियर भी बैग उड़ाने वाले बच्चों को खोजने निकल जाता है।

अमर उजाला ने इस फुटेज के संबंध में सबसे पहले कैशियर से बात करनी चाही लेकिन अपना पक्ष रखने के लिए वह उपलब्ध नहीं हुए। बैंक का कोई अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने को तैयार नहीं। पुलिस मामले की पड़ताल पूरी होने तक कुछ कहने को तैयार नहीं।

ये रही लूट की पूरी टाइमलाइन

robbery at sbi bank in hamirpur

35 डिग्री पारे के बीच शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे नौदान एसबीआई बैंक शाखा में सीलिंग फैन घूम रहे हैं। उपभोक्ताओं का आना जाना जारी है। काउंटर पर भीड़ है। सभी की तरह सीसीटीवी फुटेज में 12 से 15 साल की उम्र के तीन लड़के भी दिख रहे हैं।

12.30.10 बजे एक संदिग्ध युवक ब्लैक पैंट, चप्पल और जामुनी रंग की टी शर्ट पहने फुटेज में तीन लड़कों के साथ नजर आता है।

12.34.04 बजे बैंक कैशियर ब्लैक पैंट और हल्के गुलाबी रंग की कमीज, कंधे पर काले रंग का बैग लटका कर बैंक पहुंचते हैं। कैशियर की एंट्री होते ही लड़कों के साथ दिख रहा संदिग्ध युवक तेज कदमों से बैंक से बाहर निकल जाता है।

टाइमलाइन पार्ट-2

robbery at sbi bank in hamirpur

12.34.31 बजे कैशियर काउंटर की ओर आता है। तीनों लड़के उसके पीछे आते हैं। इनमें से एक लड़का सामने वाली कुर्सी पर बैठता है और दूसरा इसके उल्ट कुर्सी पर बैठ जाता है। सबसे छोटा लड़का खड़ा रहकर कैशियर पर नजर रखता है। तीन सेकेंड बाद तीनों लड़के काउंटर के सामने आकर बैठ जाते हैं। कैशियर लड़कों की तरफ पीठ करके खड़ा हो जाता है।

12.35 बजे काले रंग के बैग को कैशियर टेबल पर रखता है। कुछ सेकेंड बाद कैशियर बाएं हाथ को पैंट के पीछे ले गए और लड़कों की ओर को इशारा किया।

12.35.13 बजे लड़कों की तरफ बढ़ता है और आगे बढ़कर घूम जाता है। दो कदम दूर एक जगह काउंटर से पीठ करके खड़ा हो जाता है।

टाइमलाइन पार्ट-3

robbery at sbi bank in hamirpur

12.35.25 बजे एक लड़का तेजी से काउंटर पर रखे बैग की तरफ बढ़ता है। उसका एक साथी बैंक से बाहर भाग जाता है। तीसरा साथी कुर्सी पर ही बैठा रहता है। लड़का तेजी से जाता है और 32 लाख रुपयों से भरा बैग उठाकर दरवाजे की तरफ बढ़ता है। सीट पर बैठा तीसरा लड़का भी उसके पीछे हो लेता है।

12.35.30
बजे अचानक कैशियर गर्दन घूमाता है और बाहर जाते लड़कों पर उसकी नजर पड़ती है। फिर कैशियर काउंटर की ओर बढ़ता है। लेकिन काउंटर से पहले 12.35.45 बजे वही संदिग्ध युवक आता है और कैशियर से बात करने लगता है।

12.36.09
बजे कैशियर जेब से बटुआ निकालते हैं और एक नोट निकालकर युवक को दे देता है। इसके बाद युवक वहां से चला जाता है।

12.36.15
बजे कैशियर उस जगह पहुंचता है जहां बैग रखा था। कुछ सेकेंड यहां खड़े रहने के बाद कैशियर किसी से बात करते हैं और थोड़ी ही देर में दो अन्य कर्मचारियों के साथ बैग की तलाश में बैंक से बाहर निकलते हैं।

चार बड़े सवाल

robbery at sbi bank in hamirpur

-कैशियर 32 लाख रुपये से भरे बैग को यूं ही छोड़कर कैसे जा सकते हैं?
-लड़कों की ओर पीठ कर बाएं हाथ से किसको और क्यों इशारा करते हैं कैशियर?
-आरोपी लड़कों को निकलते देख लिया तो उसी समय कुछ क्यों नहीं किया?
-बैग ले जाने के बाद आए संदिग्ध युवक से क्या बात की और पैसे क्यों दिए?

हमीरपुर के एसपी अजय बौद्ध ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। संबंधित कैशियर से पूछताछ की जा रही है। आरोपी लड़कों की तलाश की जा रही है। अभी इस मामले में कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed