फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   robbery at diamond shop bilaspur.

20 मिनट में गायब किए 20 लाख के जेवर

Wed, 15 Apr 2015 11:47 PM IST
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
robbery at diamond shop bilaspur.

हिमाचल के बिलासपुर जिले के घुमारवीं शहर के बीचों-बीच स्थित एक डायमंड ज्वैलरी की दुकान पर ग्राहक बनकर आए चोरों ने दिन -दिहाड़े लगभग 20 लाख रुपये केग हनों पर हाथ साफ कर लिया। चोर 600 ग्राम की सोने की चेन, झुमके व लाकेट ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घुमारवीं सिविल अस्पताल के सामने डायमंड ज्वैलरी हाउस में बुधवार को करीब 11 बजे ग्राहक बनकर आए चोरों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। 11 बजकर 20 मिनट पर पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। डायमंड ज्वैलरी हाउस के मालिक स्नातन सोनी ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे के करीब तीन लोग उनकी दुकान में ग्राहक बनकर आए।

विज्ञापन

दुकानदार पूजा करने लगा और दे दिया चकमा

robbery at diamond shop bilaspur.

जिनमें उनके साथ एक लड़की भी मौजूद थी। सोनी ने बताया कि इनकी उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष के बीच है। उन्होंने दुकान पर आकर दुकानदार को कुछ सामान दिखाने को कहा। उन्होंने 12,400 रुपये का सामान पसंद कर खरीद लिया। दुकानदार जैसे सामान का पैसे काटने लगा के बाद पूजा-अर्चना करने लगा तो उन्होंने पीछे से गहनों पर हाथ साफ कर लिया।

दुकानदार को इसकी भनक तब लगी जब वह अपना सामान दोबारा दुकान में सजाने लगा। उसने आनन-फानन में साथ लगती दुकानों के दुकानदारों को बताया तथा पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया तथा चारों ओर नाके लगवा दिए।

स्कूटी छोड़कर भाग निकले

robbery at diamond shop bilaspur.

दुकानदार के बताए नंबर वाली स्कूटी को पुलिस ने भराड़ी में पकड़ लिया। लेकिन, स्कूटी पर सवार कोई और ही निकला। जिसे पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद छोड़ दिया। यह लूट लगभग 20 से 25 लाख बताई जा रही है । जिसमें सोने के 600 ग्राम के गहनों में चेन, झुमके व लाकेट शामिल हैं।

घटना का पता चलते ही वहां पर व्यापार मंडल के प्रधान हेमराज सांख्यान, संजय सोनी, अखिल सोनी, संसार चंद सोनी, प्रेम चंद सोनी सहित काफी संख्या में लोग व दुकानदार एकत्रित हो गये। उधर, चोरों केबुलंद हौंसले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन

पूरे इलाके में नाकेबंदी

robbery at diamond shop bilaspur.

डायमंड ज्वैलरी हाउस के मालिक स्नातन ने बताया कि उन्होंने अभूषणों से भरा थैला पास ही रखा था। वह स्वयं पूजा आदि कर रहे थे। इसी दौरान लड़का किसी काम से अंदर गया। बस इसी बीच शातिरों ने चोरों पर हाथ साफ कर लिया। चोरों ने जो आभूषण लिए उसके बाकायदा मोबाइल से फोटो भी खींचे। कुछ समय बाद जैसे ही पूजा कर सामान सजाने लगा तो थैले में रखे आभूषण गायब थे।

डीएसपी अंजनि जस्वाल ने कहा कि पुलिस ने सूचना मिलते ही नाकेबंदी कर दी है। दुकानदार की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा अन्य पहलुओं को भी जद्देनजर रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed