फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   robbers flee with entire ATM machine in parwanoo solan himachal pradesh

फर्श तोड़कर नौ लाख कैश समेत एटीएम को उखाड़ ले गए शातिर

Mon, 15 Apr 2019 10:15 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Apr 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
robbers flee with entire ATM machine in parwanoo solan himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के परवाणू शहर में शातिर चोर फर्श तोड़ने के बाद करीब नौ लाख कैश से भरे एटीएम को उखाड़कर ले गए हैं। ओल्ड नेशनल हाईवे के किनारे इस वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह कार्पोरेशन बैंक प्रबंधन को चोरी का पता चला और पुलिस को सूचित किया। मशीन समेत आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। इससे पहले भी जिले में एटीएम उखाड़कर ले जाने के मामले सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार परवाणू ओल्ड हाईवे पर स्थित कॉरपोरेशन बैंक के एटीएम को शातिर उखाड़कर ले गए हैं। रात को किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह लोग एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहुंचे तो कैबिन मशीन गायब थी। इसकी सूचना बैंक प्रबंधन को दी गई। बताया जा रहा है कि एटीएम में 8 से 9 लाख रुपये कैश था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी योगेश रोल्टा ने कॉरपोरेशन बैंक का एटीएम चोरी होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed