एटीएम काटकर 28 लाख रुपए उड़ाकर ले गए लुटेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिले में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। वीरवार रात नकाबपोश शातिरों ने गैस कटर से दो एटीएम काटकर 28.38 लाख रुपये उड़ा लिए। घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार ऊना जिले के अंब उपमंडल के तहत गोंदपुर बनहेड़ा और जोड़बड़ में लुटेरों ने स्टेट बैंक आफ इंडिया और स्टेट बैंक आफ पटियाला के एटीएम गैस कटर से काटकर लाखों रुपए लूट लिए।
सीसीटीवी पर स्प्रे करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। जाते-जाते वे एक एटीएम में आग भी लगा गए। धुआं उठता देख सोमवार सुबह 4.00 बजे पुलिस को सूचना दी गई। एटीएम के अंदर घुसते हुए शातिर सीसीटीवी में कैद हुए हैं, लेकिन नकाब के चलते उनके चेहरे पहचाने नहीं जा रहे हैं। गोंदपुर बनेहड़ा में एसबीआई और जौड़बड़ में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम को निशाना बनाया गया है।
ऐसे अंजाम दी वारदात
एसपी ऊना अनुपम शर्मा के अनुसार दोनों मामलों में एक ही गिरोह का हाथ है। शातिरों को दबोचने के लिए जिलों और पड़ोसी राज्य की पुलिस को अलर्ट कर दिया है। दो एसआईटी का गठन किया गया है।
पुलिस के अनुसार रविवार रात एक बजे के आसपास जौड़बड़ के एसबीपी एटीएम को गैस कटर की मदद से काटा गया और शातिर 9 लाख 73 हजार 200 रुपये ले गए। उसके बाद गोंदपुर बनेहड़ा में एसबीआई के एटीएम को तोड़ा और 18 लाख 65 हजार 600 रुपये उड़ा लिए।
यहां सीसीटीवी को स्प्रे करने के बाद एटीएम रूट में आग लगा दी गई। घटना का समय सीसीटीवी में कैद है। एसपी अनुपम शर्मा, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी सहित पुलिस बल ने घटनास्थल का दौरा कर जांच की। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि धर्मशाला से आई फोरेंसिक टीम ने दो शाखाओं के एटीएम रूम का निरीक्षण किया और मौके पर कई अहम तथ्य जुटाए।
शातिरों की उम्र 30 से 35 वर्ष
जौड़बड़ एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज में तीन नकाबपोश युवक दिख रहे हैं। इनकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। शातिर एक ग्रे रंग की गाड़ी में सवार होकर आए थे। इनके पास गैस कटर भी था।