फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   robbers come as cbi officers at kullu

सीबीआई अफसर बनकर आए लुटेरे और फिर..

Fri, 18 Jul 2014 02:39 PM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
robbers come as cbi officers at kullu

हिमाचल के जिला कुल्लू में सीबीआई अफसर बनकर आए तीन लुटेरों ने एक युवक से लूटपाट कर डाली। कुल्लू घूमने आए युवक से शातिर नकदी और मोबाइल फोन उड़ा ले गए।

विज्ञापन


सीबीआई के अधिकारी बनकर आए तीन शातिरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात का शिकार बने युवक के शोर मचाने के बाद लोगों के सहयोग से एक आरोपी को तो दबोच लिया मगर दो मौके से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक कर शिकायत पर 382 और 34 के तहत मामला दर्ज कर भाग निकले दो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैजनाथ निवासी युवक 16 जुलाई की रात करीब एक बजे कुल्लू पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के बाद छीना मोबाइल, नगदी

robbers come as cbi officers at kullu

देर रात यह युवक बस स्टैंड पहुंचा। इसी दौरान तीन लोगों उसे मिले। सीबीआई के अधिकारी बनकर आए इन लोगों ने उसे पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहा। जब उसने जाने से इनकार कर दिया तो तीनों ने उसे पकड़ उससे दो हजार और एक मोबाइल फोन छीन लिया।

शोर मचाने पर उसके साथ आए अन्य युवक की मौके पर पहुंच गए। तीन शातिरों में एक को पकड़ लिया, वहीं दो मौके से फरार हो गए। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

वारदात के दौरान पकड़े गए शख्स से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है, जिससे फरार दोनों युवकों को भी पकड़ा जा सके। हेड कांस्टेबल शेर सिंह मामले की छानबीन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed