Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Speeding dumper truck hits motorcycle; youth killed

Delhi NCR News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Speeding dumper truck hits motorcycle; youth killed
मृतक की फाइल फोटो
नूंह। क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान सूरज पुत्र सुमेर सिंह निवासी गांव अखनाका के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में संजय ने बताया कि 19 नवंबर की सुबह करीब 6:30 बजे वह अपने भाई सूरज के साथ बाइक पर फिरोजपुर झिरका जा रहा था। सुबह करीब 6:45 बजे हनीफा के घर के पास गांव अखनाका की तरफ से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई सड़क किनारे कच्चे खेत में जा गिरे। इस दौरान सूरज डंपर के नीचे आ गया और उसके सिर व छाती में गंभीर चोटें आईं, जबकि संजय भी घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से सूरज को सरकारी अस्पताल फिरोजपुर झिरका पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed