फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   road accident Passer died at una

फिर एक बार 'तेजरफ्तार' से जिंदगी गई हार

Thu, 18 Sep 2014 03:50 PM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
road accident Passer died at una

प्रदेश में तेजरफ्तार से आए दिन राहगीरों की जान जा रही है। इस बार मामला ऊना जिला के अंब क्षेत्र का है जहां पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


इस हादसे में राहगीर ने दम तोड़ दिया। सड़क हादसे में पैदल जा रहा युवक बुरी तरह से घायल हो गया। इस हादसे में राहगीर को गंभीर चोटें आई थी। इसके बाद प्रारंभिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर किया गया है, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अंब के अंर्तगत पहलवान पुत्र करतार चंद निवासी पंजोडा तहसील बंगाणा जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 10 सितंबर को वह ऊना से बस में अपने घर को आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दिन के समय भैरा में बस से उतरे तो कार नंबर एचपी 72-9553 के चालक बलराम शर्मा ने कार को तेज गति से चलाते हुये करतार सिंह को टक्कर मार दी।

हादसे में करतार सिंह बुरी तरह से घायल हो गया जिसे ईलाज हेतु पीजीआई चंड़ीगढ़ ले गये जहां पर उसकी मौत हो गई। एएसपी विरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया जो पुलिस ने कार चालक के विरूद्व केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बाईक सवार ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा

road accident Passer died at una

अंब में ही गैस एजैंसी के पास जा रहे एक व्यक्ति को एक बाईक सवार ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाईक चालक एवं पैदल जा रहा व्यक्ति दोनों को चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अंब के अंतर्गत परविंद्र शर्मा निवासी कटोहड़ कलां थाना अंब जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि यह अंब गैस एजैंसी के पास पैदल जा रहा था तो मोटरसाइकिल नंबर एचपी 19-4264 के चालक सौरभ जसवाल निवासी कुठेहड़ा जसवाला थाना गग्रेट जिला ऊना ने मोटरसाइकिल से इसे टक्कर मार दी।

सड़क हादसे में परविंद्र शर्मा एवं सौरभ जसवाल को चोटें आई है। एएसपी विरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया पुलिस ने मोटरसाइकिल के चालक खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed