फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rapist of minor girl arrested in bilaspur himachal

मासूम के साथ दुराचार करने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे जाल बिछा कर पकड़ा

Mon, 11 Dec 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी/बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी/बिलासपुर Updated Mon, 11 Dec 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
rapist of minor girl arrested in bilaspur himachal

छह साल के मासूम के साथ दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार एसएचओ भराड़ी थाना राकेश कुमार को सूचना मिली थी कि आरोपी नम्होल में छिपा बैठा है। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को धर दबोचा। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी नम्होल में मजदूरी का काम कर रहा था, आरोपी बिलासपुर के मंडी मानवा का रहने वाला है और उसका नाम सुरेश कुमार उर्फ अजय है। आरोपी की उम्र 31 साल है। पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश करेगी। गौर रहे कि घुमारवीं मंडल के भराड़ी थाना में गत दिनों एक छह वर्षीय बालक के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

rapist of minor girl arrested in bilaspur himachal

नाबालिग लड़के के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करवाया था। बताया जा रहा है कि पीड़ित तीसरी कक्षा का छात्र था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम नाबालिक बालक अपने घर के आंगन मे खेल रहा था। 

इस दौरान घर के नजदीक मकान के निर्माण कार्य में लगे मजदूर ने बहला फुसला कर मिठाई के बहाने लड़के को बुलाया, जिसके बाद उसने लड़के के साथ कुकर्म जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। जब काफी देर तक नाबालिक घर नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। 

नाबालिग से पूछने पर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed