फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape with six years old girl at kangra.

पड़ोसी युवक ने किया छह साल की मासूम से रेप

Sat, 27 Jun 2015 08:15 AM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 08:15 AM IST
विज्ञापन
rape with six years old girl at kangra.

घर के पास रहने वाला युवक की मासूम के लिए हैवान बन गया। बच्ची को उठाकर वह दूर ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। दरिदंगी का ये मामला हिमाचल के कांगड़ा का है। यहां 19 साल एक युवक ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म कर दिया।

विज्ञापन


मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक छात्र है। आरोपी पीड़ित बच्ची के घर के ही समीप ही रहता है। पुलिस ने आरोपी युवक को धारा 376 व पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इलाके में इस सनसनीखेज घटना से हर कोई स्तब्ध है। कांगड़ा के साथ लगते एक गांव में सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाले युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने घर में खेल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहला फुसलाकर ले गया अपने साथ

rape with six years old girl at kangra.

पुलिस के अनुसार घर के नजदीक रहने रहने वाला युवक वहां आया और बच्ची को बहला फुसला कर एकांत स्थान में ले गया। यहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उस दौरान बच्ची की मां अपने छोटे बच्चे को दूध पिला रही थी। बच्ची बाहर न मिलने पर मां घबरा गई।

इतने में बच्ची रोती बिलखती घर पहुंची। बच्ची ने खुद के साथ बीती घटना अपनी मां को बताई। यह बात सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने फौरन अपनी सास और चाची सास को जाकर घटना के बारे में बताया। बच्ची की मां ने अपने पति को भी फोन किया।

घटना की सूचना गांव के प्रधान को दी गई। एसएचओ बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।

गैंगरेप करने वाले अभी भी फरार

rape with six years old girl at kangra.

वहीं सिरमौर के शिलाई के कोटा पाब पंचायत के हरलोग गांव की महिला के साथ गैंगरेप के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपी सुरेंद्र सिंह, कपिल तथा शादी राम ने 19 जून को महिला के साथ दुराचार कर उसे धमकी दी थी कि यदि उसने पुलिस को बताया तो वह उसे जिंदा जला देंगे।

आरोपियों ने खेत में महिला से बारी बारी दुराचार किया था। बाद में महिला की शिकायत पर शिलाई थाने में मामला दर्ज किया गया। तीनों आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एसएचओ शिलाई रामचंद्र ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed