फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape with six girls in himachal.

आंगनबाड़ी केंद्र में आधा दर्जन बच्चियों से रेप

Sun, 12 Apr 2015 09:20 AM IST
Updated Sun, 12 Apr 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
rape with six girls in himachal.

आंगनबाड़ी केंद्र में चार साल तक की आधा दर्जन से ज्यादा मासूम बच्चियों से दुष्कर्म का हैवानियत से भरा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। टॉफी का लालच देकर मासूमों को हवस का शिकार बनाया जा रहा था।

विज्ञापन


हिमाचल के चंबा का ये मामला शनिवार देर शाम ही पुलिस के सामने आया है। अब तक मेडिकल में चार बच्चियों से दुराचार की पुष्टि हो गई है। अन्य बच्चियों का मेडिकल कराया जा रहा है। पता चला है कि एक युवक आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाली बच्चियों को लंबे समय से अपनी हवस का शिकार बना रहा था।
विज्ञापन


यह केंद्र युवक के घर में ही चल रहा था। इसी का फायदा उठाते हुए इसने मासूम बच्चियों को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला। मामला सामने आने के बाद राज्य में हड़कंप मच गया है। बेटी है अनमोल के नारे लगाने वाली सरकार के दावों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम बच्ची ने किया मामले का खुलासा

rape with six girls in himachal.

जानकारी के अनुसार शुरू में लज्जा और भय से एक बच्ची परिवार वालों ने न तो इसकी शिकायत की और न ही चर्चा। एक परिवार ने शनिवार को इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई तो पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का भी मेडिकल करवाया जा चुका है।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि कई और बच्चियां भी इस दरिंदे की शिकार हुई हैं। यह मामला चंबा जिले से सटी एक पंचायत का है। आरोपी युवक की पहचान हिमांशु उर्फ शम्मी (30) के रूप में की गई है।

इस खौफनाक घटना का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित बच्ची ने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़ित बच्ची ने यह भी बताया कि आरोपी उसके अलावा अन्य कई बच्चियों के साथ भी ऐसा कर चुका है।

टॉफी का लालच देकर करता था रेप

rape with six girls in himachal.

आरोपी बच्चियों को टॉफी का लालच देकर झांसे में लेता था। इसके बाद इनके साथ मनमानी करता था। अंदेशा जताया जा रहा है कि हैवानियत का ये सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था। एएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मेडिकल में चार बच्चियों से दुराचार की पुष्टि हुई है। अन्य का परीक्षण चल रहा है। उन्होंने कहा कि मामले के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार कई और परिजन भी इस मामले में सामने आ रहे हैं।

पंचायत में खबर फैलते ही हड़कंप मच गया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त रोष है। परिजन आंगनबाड़ी जाने वाली बच्चियों से पूछताछ कर रहे हैं। उधर, पुलिस ने आरोपी युवक की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

वीरभद्र सरकार भी कटघरे में

rape with six girls in himachal.

वहीं, इस ताजा मामले के बाद प्रदेश की वीरभद्र सरकार भी सवालों के घेरे में आ गई है। सरकार बेटी है अनमोल जैसी योजनाएं चलाकर हिमाचल की बेटियों को सुरक्षा देने का दावा तो करती है लेकिन आंगनबाड़ी और स्कूलों में हो रहे ऐसे कृत्य इन दावों की पोल भी खोल रहे हैं।

इस मामले के बाद राज्य में हड़कंप मच गया है। यहां ज्यादातर आंगनबाड़ी केंद्र आज भी निजी घरों में चलाए जा रहे हैं। ऐसे में मासूम बच्चियां इनमें कितनी सुरक्षित है, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed