शर्मनाक! भाई ने छह साल की मासूम से किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई बहन के रिश्तों को तार तार करते हुए एक युवक ने अपनी छह साल की चचेरी बहन के साथ दुराचार कर डाला। मामला हिमाचल के जिला मंडी के बल्ह विकास खंड की एक पंचायत का है। आरोपी युवक रिश्ते में इस मासूम का चचेरा भाई है।
पुलिस के अनुसार ये घटना 31 अगस्त की है। छह साल की मासूम बच्ची घर के साथ लगती गौशाला के पास खेल रही थी। इसी दौरान उसका चचेरा भाई वहां आ गया। घर पर कोई नहीं था। ऐसे में इसने मौके का फायदा उठाया।
यह मासूम को अपने साथ ले गया और थोड़ी दूर जाकर उसे हवस का शिकार बना दिया। इसके बाद इसने किसी को कुछ न बताने के लिए बच्ची को धमकाया। डरी सहमी बच्ची चुपचाप वापस घर आ गई।
परिजनों को बताई आपबीती
घर पहुंची मासूम ने अपने माता पिता को ये बात बताई। उसने बताया कि उसका बड़ा भाई उसे जबरदस्ती खेत में ले गया था और ये गलत काम किया। ये सुनकर परिजन दंग रह गए। बाद में स्थानीय पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत की।
पुलिस ने बच्ची के मेडिकल के बाद केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। यह घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। उधर, इलाके में इस घटना के बाद से लोग सकते में हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसपी कुलदीप चंद राणा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।