फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape with 5 years old girl at una.

मामा ने की पांच साल की मासूम से हैवानियत

Fri, 21 Nov 2014 08:06 PM IST
Updated Fri, 21 Nov 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
rape with 5 years old girl at una.

मामा भांजी के रिश्ते को शर्मसार करते हुए एक शख्स ने पांच साल की मासूम के साथ हैवानियत कर डाली। उम्र और रिश्ते का लिहाज न करते हुए आरोपी ने मासूम के साथ दुराचार कर दिया।

विज्ञापन


इसका पता किसी को न चले इसके लिए बच्ची को डराया भी। मगर आखिरकार उसकी इस दरिंदगी से परदा हट गया। मामला हिमाचल के जिला ऊना का है। यहां एक शख्स के खिलाफ मासूम बच्ची से रेप का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिला के एक गांव में 5 वर्षीय बच्ची के साथ उसी के मामा ने दुराचार कर दिया। इसका पता तब चला जब बेटी के पेट में दर्द शुरू हुआ। मां बाप असली दर्द से अंजान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां को बताई सारी बात

rape with 5 years old girl at una.

पुलिस के अनुसार जब बेटी के पेट में दर्द हुआ तो मां ने बच्ची को दवाईयां दी और उसे दुलार किया। इसी बीच पूछने पर बच्ची ने बताया कि मामा उसके साथ अश्लील हरकतें करता है।

पहले तो मां को भरोसा नहीं हुआ लेकिन जब बेटी ने सारी बातें बताईं तो वह सन रह गई। बाद में बच्ची को स्‍थानीय अस्पताल ले गई जहां रेप की पुष्टि हो गई। इसके बाद महिला ने भाई के खिलाफ थाने में शिकायत की।

फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायत के बाद बच्ची को उपचार तथा मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed