फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape with 3 years old girl at palampur.

घर में घुसकर तीन साल की बच्ची से रेप

Sat, 26 Mar 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Sat, 26 Mar 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
rape with 3 years old girl at palampur.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दफा 376 और प्रिवेंशन ऑफ चाइल्ड सेक्सुअल एसाल्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। - फोटो : डेमो फोटो

हिमाचल पालमपुर के एक क्षेत्र में तीन साल की बच्ची से दुराचार के आरोप में प्रवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि बच्ची के घर में ही वारदात अंजाम दी गई है। मां को बच्ची बाथरूम में बेहोश पड़ी मिली। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां नाजुक हालत को देख उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। बताया जा रहा है कि बच्ची जब घर पर थी तो आरोपी अजय कुमार आ गया। उस समय बच्ची घर पर अकेली थी और उसकी मां घर के साथ ही काम कर रही थी।
विज्ञापन


आरोपी बच्ची को उठा कर बाथरूम में ले गया। जब बच्ची की मां घर आई तो बच्ची को घर पर न देख चिल्लाने नगी। आवाजें सुनकर आरोपी अजय कुमार बाथरूम से भागा। यह देख बच्ची की माता ने बाथरूम में जाकर देखा तो बच्ची बेहोश पड़ी थी। बताया जा रहा है कि लुधियाना निवासी अजय कुमार यहां कारपेंटर का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दफा 376 और प्रिवेंशन ऑफ चाइल्ड सेक्सुअल एसाल्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed