फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape in kangra and bharmour chamba

रिजल्ट सुनकर घर लौट रही बच्ची के साथ दुराचार

Sun, 03 Apr 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Sun, 03 Apr 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
rape in kangra and bharmour chamba
31 मार्च को बच्ची परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद घर नहीं पहुंची थी।

कांगड़ा जिले के एक गांव में 13 साल की बच्ची से दुराचार हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नगर के साथ सटे इलाके में रहने वाली बच्ची के परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। छानबीन के बाद पाया कि बच्ची के साथ एक युवक ने दुराचार किया है।

विज्ञापन


यह आपबीती बच्ची ने अपने परिजनों को बताई। पुलिस के समक्ष बच्ची ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले एक अन्य युवक ने भी उसके साथ दुराचार किया था। पुलिस ने आरोपी रिहालपुरा के 20 वर्षीय सचिन को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। 31 मार्च को बच्ची परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद घर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


काफी तलाश के बाद जब बच्ची नहीं मिली तो उसके परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले को लेकर पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन के बाद पता चला कि सचिन कुमार बच्ची को स्कूल से बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। एक अप्रैल की रात को युवक बच्ची को उसके घर छोड़ गया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, बच्ची द्वारा अन्य युवक पर लगाए गए आरोप को लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

वन विभाग की नर्सरी में कार्यरत महिला से दुराचार

rape in kangra and bharmour chamba
डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि मामले की तहकीकात जारी है।

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर भरमौर थाना क्षेत्र की एक महिला से दुराचार का मामला दर्ज किया है।  पीड़ित महिला वन विभाग की नर्सरी में काम करती है। महिला ने न्यायाधीश को सौंपे शिकायतपत्र में आरोप लगाया है कि 6 मार्च को जब वह नर्सरी में काम पर थी तो वहां मनी राम पुत्र मैथे निवासी एलमी आया।

आरोपी ने छेड़खानी के बाद उससे दुराचार किया। आरोपी ने पीड़िता को घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 323, 354, 376, 506 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी वीर बहादुर ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस महिला के लगाए गए आरोप की पड़ताल कर रही है। जल्द ही इस संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed