जंगल में नाबालिग को बनाया हवस का शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में चारा लेने गई नाबालिग को इस दरिंदें ने हवस का शिकार बना डाला। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। शिमला जिले की पबाहन पंचायत में लड़की ने एक लड़के पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मां के साथ पुलिस थाना नेरवा पहुंच कर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
लड़का और लड़की दोनो नाबालिग बताए जा रहे हैं। डीएसपी ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ लिया है। पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को चारा लेने जंगल में गई थी। इसके चलते युवक ने उसका पीछा किया।
मेडिकल जांच के लिए आईजीएमसी रेफर
इसके चलते आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। उसके बाद लड़की ने घटना की जानकारी घर में अपनी मां को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज किया है। डीएसपी ने मौके पर पहुंच कर आरोपी से पूछताछ की। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए आईजीएमसी भेज दिया है।
डीएसपी मुनीश डडवाल ने कहा पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ सबूत जुटा रही है। युवक के खिलाफ भादंसं की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर दिया है। पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए आईजीएमसी भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट अभी तक पुलिस को नहीं मिली है।