रात को घर में घुसकर जबरन किया दुराचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरमंड क्षेत्र में एक महिला के साथ दुराचार की घिनौनी वारदात हुई है। रात के अंधेरे में महिला के घर में घुस कर इस घिनौनी वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
तीन दिन पूर्व हुई इस सनसनीखेज वारदात से सहमी महिला की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ निरमंड थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पीड़ित महिला ने बताया कि 27 मई को वह अपने घर पर अकेली थी।
आरोपी गिरफ्त से बाहर
रात को करीब 11 बजे एक व्यक्ति जबरन महिला के घर में घुस आया और उससे दुराचार करके मौके से फरार हो गया। इस घिनौने कृत्य से जहां पीड़िता बुरी तरह सहमी हुई है, वहीं इस वारदात से क्षेत्रवासी भी सन्न हैं।
डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452 और 376 के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी गई है।
हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश को जांच अधिकारी बनाया गया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।