Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Injured middle-aged man dies after four days

Kushinagar News: घायल अधेड़ की चार दिन बाद मौत

Sat, 21 Nov 2026 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Injured middle-aged man dies after four days
मंसाछापर। जटहा-पडरौना मुख्य मार्ग पर किन्नरपट्टी पेट्रोल पंप के पास बाइक की ठोकर से घायल 40 वर्षीय दीना चौहान की शुक्रवार सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर हुआ था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। माघीकोठिलवा गांव के बलुआ टोला निवासी दीना चौहान के घर में गैस उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में वह भोजन बनाने के लिए लकड़ी का इंतजाम करने भैरोगंज गए थे। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे साइकिल पर लकड़ी लेकर घर लौटते समय किन्नरपट्टी पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज कुशीनगर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed