नाबालिग को रास्ते में रोककर किया दुराचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के एक गांव में नाबालिग के साथ दुराचार का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग शुक्रवार देर शाम अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित चक्की पर आटा पिसवाने जा रही थी तो आरोपी युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
चक्की बंद होने के कारण नाबालिग ने गेहूं पास के एक घर में रख दिया। लेकिन, वापस घर जाते समय आरोपी युवक ने उसे रास्ते में घेर कर दुराचार किया और फरार हो गया। पीड़ित नाबालिग ने घर पहुंचते ही सारी बात परिजनों को बताई। परिजनों ने मामले की जानकारी पंचायत के उपप्रधान को दी।
शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि का है। बताया कि नाबालिग का डाडासीबा अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद रिपोर्ट पर विशेषज्ञों की सलाह ली जाएगी। जबकि, पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
शिमला। प्राइवेट बैंक में कार्यरत एक युवती ने संजौली के एक कारोबारी युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने संजौली चौकी में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। युवती शहर से बाहर एक प्राइवेट बैंक में जॉब करती है जबकि युवक दुकान चलाता है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्जकर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। एएसपी भजनदेव नेगी ने बताया कि युवती की शिकायत पर युवक को पकड़ लिया है और कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।