नाबालिग से दुराचार, अब जान से मारने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग के साथ दुराचार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की उम्र 16 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।
आरोपी युवक की पहचान कांगड़ा जिले के जवियां खड्ड निवासी रजनीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी युवक जिला के एक उद्योग में नौकरी करता है और चार महीने तक वह किराये के मकान में रहा। इसी दौरान उसकी पीड़िता से उसकी जान-पहचान हो गई। कुछ ही दिन बाद आरोपी उसका गांव छोड़कर चला गया।
किसी को बताया तो जान से मार दूंगा
लेकिन बीच-बीच में वह उससे मिलने उसके गांव आता रहा। इसी बीच वीरवार को वह उसके गांव आया और उसे बहला-फुसला कर अपनी बाइक पर बिठाकर अपने कमरे में ले गया, जहां उसने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार कर डाला।
इसके बाद आरोपी ने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। घर पहुंचकर लड़की ने परिजनों को घटना के बारे में बताया और पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई।
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज करआरोपी रजनीश को गिरफ्तार किया गया है।