{"_id":"322b6f7bdee25b3def981676a0c1e417","slug":"rape-case-at-una-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब नाबालिग ने दिया नवजात को जन्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब नाबालिग ने दिया नवजात को जन्म
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 23 May 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
इलाके में स्थित झुग्गियों में एक नवजात शिशु का शव मिला है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने शिशु की मां को मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर भी घटनास्थन पर पहुंच गए थे। पुलिस ने मामले में एक युवक को आरोपी बनाया है। उसके खिलाफ दुराचार एवं पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद झुग्गियों में एक बच्ची ने शौचालय में नवजात शिशु का शव पड़ा देखा। इससे वह घबरा गई और चिल्लाने लगी।
इसके बाद आसपास के झोपड़ी वाले भी मौके पर जमा हो गए और शव को देखकर पुलिस को सूचित किया। पूछताछ के दौरान पता चला कि 17 वर्षीय नाबालिग लड़की अपनी बहन के साथ झुग्गी में रह रही है।
विज्ञापन
उसने शुक्रवार सुबह शौचालय में ही शिशु को जन्म दिया। नाबालिग ने बताया कि इससे पहले वह अपनी मौसी के पास रहती थी, जहां मौसी के लड़के ने उसके साथ कई बार दुराचार किया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई थी।
एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि युवती के बयानों के आधार पर नाबालिगा से दुराचार करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।