{"_id":"5cb11ee941de2477725020a9bd26008a","slug":"rape-case-at-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! सगे भाई ने ही लूट ली मासूम बहन की अस्मत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक! सगे भाई ने ही लूट ली मासूम बहन की अस्मत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 27 Mar 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई बहन का पवित्र रिश्ता एक बार फिर शर्मसार हो गया। जिला सोलन में एक कलयुगी युवक ने अपनी ही मासूम बहन की अस्मत लूट ली। आरोपी यह गुनाह पिछले कई महीनों से कर रहा था।
विज्ञापन
सोलन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित लड़की महज 14 साल की है। यह अपने भाई और पिता के साथ कोटलानाला के पास रहती है।
विज्ञापन
इसका आरोप है कि उसका सगा भाई पिछले कई महीनों से उसके साथ दुराचार कर रहा था। पुलिस ने लड़की का मेडिकल भी करवा लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
डरा धमकाकर कर रहा था मनमानी
पुलिस को दिए बयान में लड़की का कहना है कि कई बार उसका भाई उसे मारता पीटता भी था। जब कभी लड़की इसकी मनमानी की शिकायत करने की बात कहती तो यह उसे मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
डर के मारे लड़की किसी को यह बात नहीं बता पा रही थी। आखिरकार इसने वीरवार को पुलिस के पास अपनी आपबीती बता दी। उधर, 22 साल का यह आरोपी पकड़े जाने के डर से फरार हो गया है।
कोटलानाला पुलिस ने इसकी तलाश शुरू कर दी है। इस पर केस दर्ज कर लिया गया है।