फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case at mandi, sarkaghat

नाबालिग को बना डाला हवस का शिकार

Sat, 14 Jun 2014 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 14 Jun 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
rape case at mandi, sarkaghat

मंडी उपमंडल के सरकाघाट की भांवला पंचायत में देर रात एक युवक ने गांव की नाबालिग लड़की के साथ दुराचार कर डाला। यह लड़की देर रात करीब साढ़े 11 बजे शौच करने के लिए घर से बाहर निकली थी। इस बीच मौका पाकर आरोपी ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव का यह युवक पहले तो लड़की को जबरदस्ती घर से दूर ले गया फिर उसे अपनी हवस का शिकार बना दिया। लड़की के साथ दुराचार की यह घटना ग्यारह जून को हुई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दुराचार करने के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि अगर उसने किसी को यह बात बताई तो उसके साथ और बुरा होगा। जिसके चलते पीड़ित युवती उस रात तथा अगले दिन चुप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आखिर उसने अपने परिजनों को सारी आपबीती बता दी। पीड़िता तथा परिजनों ने पुलिस थाना सरकाघाट पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


पीड़ित युवती की उम्र सत्रह साल बताई जा रही है। इधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने बताया कि भादंसं की धारा 376, 506 एवं बाल अपराध अधिनियम 2004 के अनुच्छेद 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed