{"_id":"5064fe6c43a6f9b7e699cc4e9d4a857b","slug":"rape-case-at-kullu-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने गई युवती को अगवा कर किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा देने गई युवती को अगवा कर किया दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू जिले में पटवारी का पेपर देने आई एक युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 366 और 376 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
एएसपी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक एक इक्कीस साल युवती ने सदर थाना कुल्लू में दुराचार का केस दर्ज करवाया है।
युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पिछले महीने 25 तारीख को वह पटवारी का पेपर देने सुलतानपुर गई थी।
पेपर देने के बाद उसे एक शख्स मिला और शादी का दबाव डालने लगा। जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसे जबरन अगवा कर उसके साथ दुराचार कर डाला।
एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपी सलाखों के पीछे नजर आएगा।