{"_id":"499d057c397c53e1470649bbf760fdc3","slug":"rape-case-at-kandaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत की हद! मासूमों के साथ करता रहा रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैवानियत की हद! मासूमों के साथ करता रहा रेप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 21 Mar 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते कंडाघाट के पास एक युवक ने हैवानियत की सारें हदें पार कर दी। आरोपी पिछले कई दिन से अपने पड़ोस में रहने वाले दो मासूम भाई बहन के साथ बलात्कार करता रहा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़ित मासूम बच्चे की उम्र सात साल है जबकि उसकी छोटी बहन महज छह साल की है। इनके पिता यहां बाजार में रेहड़ी लगाते हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार मूल का रहने वाला सूचनानंद भी इनके पड़ोस में ही रहता है।
विज्ञापन
यह पिछले कई महीनों से दोनों मासूमों पर बुरी नजर रख रहा था। आरोपी दोनों को नशीला पदार्थ खिला देता और फिर उन्हें खेत में ले जाकर उनके साथ बलात्कार करता।
विज्ञापन
यौन शोषण का यह सिलसिला पिछले कई दिन से चल रहा था। इसकी हरकतों पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने इसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
बाद में कंडाघाट पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा कायम कर लिया है। फिलहाल केस की जांच की जा रही है। दोनों मासूमों को मेडिकल जांच के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल भेजा गया है।