शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया रेप
शादी का झांसा देकर एक बदमाश 20 वर्षीय युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी करीब तीन साल तक युवती के साथ दुराचार करता रहा। आखिरकार जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो ये मुकर गया।
मामला हिमाचल के जिला चंबा का है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवती का कहना है कि करीब तीन साल पहले उसकी बाबी पुत्र घुट निवासी गांव कुई से जान पहचान हुई थी।
यहीं उनकी दोस्ती हो गई और बाबी ने उसे सामने शादी का प्रस्ताव रखा।
तलाश में जुटी पुलिस
युवती ने बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देता रहा और उसके साथ दुराचार करता रहा। जब उसने आरोपी को शादी करने को कहा तो वह मुकर गया और अब उसने किसी और से शादी कर ली है।
उसने आरोपी व्यक्ति पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक डीके चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की तफ्तीश जारी है।