फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape accused absconded from police custody at chamba.

अपहरण और रेप का आरोपी पुलिस कस्टडी से हुआ फरार

Fri, 22 Jul 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा) Updated Fri, 22 Jul 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
rape accused absconded from police custody at chamba.
आरोपी नरेंद्र कुमार पुत्र सुनित निवासी बिलपुर पंचायत खरगट को पुलिस ने 17 जुलाई को गिरफ्तार किया था। - फोटो : अमर उजाला

नाबालिग के साथ अपहरण कर दुराचार करने का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है। मामले में दो पुलिसकर्मी भी सस्पेंड हो गए हैं। मामला हिमाचल के चंबा का है। यहां नाबालिग के अपहरण व दुराचार का आरोपी वीरवार सुबह करीब पांच बजे सिहुंता पुलिस चौकी से फरार हो गया।

विज्ञापन


आरोपी नरेंद्र कुमार पुत्र सुनित निवासी बिलपुर पंचायत खरगट को पुलिस ने 17 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उसे 18 जुलाई को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को चार दिन का पुलिस रिमांड मिला था। पुलिस को वीरवार शाम पांच बजे तक उसे दोबारा कोर्ट में पेश करना था।
विज्ञापन


लेकिन सुबह पांच बजे आरोपी चौकी से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि नरेंद्र कुमार को सुबह शौचालय जाने के लिए सेल से बाहर निकाला गया। इस बीच सुरक्षा में तैनात गृहरक्षक व पुलिसकर्मी की नजर हटते ही आरोपी ने चौकी से दौड़ लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में गायब हुआ आरोपी, सर्च आपरेशन जारी

rape accused absconded from police custody at chamba.

ड्यूटी पर तैनात पुलिस व गृहरक्षक कर्मियों ने उसका पीछा किया लेकिन आरोपी जंगल में गायब हो गया। इसके बाद चौकी पुलिस ने आरोपी को ढूंढने के लिए दिन भर सिहुंता के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

पुलिस ने रात भर इस ऑपरेशन को चलाए रखने का फैसला किया है। पुलिस अधीक्षक विरेंद्र तोमर ने बताया कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं कर लिया जाएगा पुलिस चैन से नहीं बैठेगी। उन्होंने बताया कि सिहुंता और कांगड़ा से लगते इलाके पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

पुलिस की टीम अलग-अलग दिशा में आरोपी की तलाश कर रही है। जिस समय आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार हुआ उस दौरान दो गृहरक्षक व एक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। पुलिस अधीक्षक विरेंद्र तोमर ने बताया कि मामले में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं। पूरी कार्रवाई जांचने के लिए वे खुद सिहुंता जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस गलती को हल्के में नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed