'वो मां से गंदी हरकत कर रहा था इसीलिए मैंने उसे मार डाला'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वो मेरी मां के साथ गंदी हरकतें कर रहा था। मैंने उसे पकड़ लिया और गुस्से में आकर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिर उसे घर से दूर ले जाकर मिट्टी में दबा दिया। हिमाचल के राजगढ़ में हुई फेरी वाले की हत्या में पुलिस के सामने कई और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। स्थानीय पुलिस ने द्राबला गांव में मिट्टी में दबाए गए सहारनपुर निवासी मतलूब की हत्या के मुख्य आरोपी रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार युवक ने मतलूब की हत्या को कबूल कर लिया है। युवक ने कहा कि मतलूब खान उसकी मां के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। इससे उसने तैश में आकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस बीते सोमवार सुबह रोहित की मां किरण तथा पिता कर्म सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। दंपत्ति से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने कबूल कर लिया कि उनके बेटे रोहित ने मतलूब की हत्या की है।
छोटे बच्चे ने किया था हत्याकांड का खुलासा
पुलिस के अनुसार मतलूब खान निवासी मोहल्ला सिलकाना रोड बूढ़ा खेड़ा सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) बीते माह 22 तारीख को घर से आया था। इस दौरान उसने न तो घर फोन किया और उसका मोबाइल भी बंद था। परिजनों ने 31 जुलाई को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट राजगढ़ थाने में लिखवाई।
जानकारी के अनुसार मतलूब द्राबला गांव में था और एक परिवार के घर में ठहरा था। पुलिस ने जब संदिग्ध परिवार से पूछताछ की तो उन्होंने ऐसा न होने की बात कही। लेकिन परिवार के एक छोटे लड़के ने सच उगल दिया।
पुलिस ने मतलूब का पोस्टमार्टम शिमला में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी राजगढ़ दौलत राम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की किरण व उसके पति कर्म सिंह सहित बेटे रोहित को गिरफ्तार कर लिया था। डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने बताया की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रोहित ने हत्या को स्वीकार कर लिया है।