फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ragging with junior students in private institute at shimla

निजी संस्थान में पांच जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग, दो गिरफ्तार

Tue, 12 Sep 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 12 Sep 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
ragging with junior students in private institute at shimla

राजधानी शिमला के मैहली में एक निजी शिक्षण संस्थान में पांच जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रैगिंग के आरोपी दो छात्रों को मैहली से ही बीती रात को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अभी भी फरार है। 

विज्ञापन


थाना छोटा शिमला पुलिस ने वार्डन की शिकायत पर रैगिंग का मामला दर्ज कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। देर रात हुई इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी शिमला सौम्या साबंशिवन मौके पर पहुंचीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। दो आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य की तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला शुक्रवार देर रात का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात हॉस्टल में जूनियर छात्रों से की मारपीट

ragging with junior students in private institute at shimla

वार्डन की पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक तीन सीनियर छात्र जिसमें एक पासआउट, एक ड्रॉपर और एक शिक्षण संस्थान का छात्र है। तीनों आरोपी रात करीब बारह बजकर दस मिनट पर हॉस्टल में दाखिल हुए। इनमें से एक के हाथ में रॉड थी। तीनों ने पांच जूनियर छात्रों के साथ मारपीट की। इसी बीच रैगिंग की सूचना वार्डन को मिली। 

वह मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक तीनों आरोपी वार्डन को देखकर वहां से फरार हो गए। वार्डन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और शिक्षण संस्थान और आनी के रहने वाले पूर्व छात्र को पुलिस ने चैली से गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक आरोपी  फरार है। तीनों आरोपी जम्मू, आनी और चिड़गांव के रहने वाले हैं। पुलिस इसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed