इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा के साथ रैगिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज सुंदरनगर में इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। छात्रा एक सीनियर छात्र पर रैगिंग करने के आरोप लगाए हैं। छात्रा की शिकायत है कि ये छात्र उसका पीछा करने के साथ साथ सरेआम छेड़खानी करता है।
पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी छात्र की तलाश में सुंदरनगर पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को कांगू में आरोपी के घर पर भी पहुंची लेकिन यह घर से गायब था। फिलहाल पुलिस इसकी तलाश में जुट गई है।
उधर, कॉलेज प्रशासन ने छात्रा की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी को जांच सौंपी है। सोमवार तक कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट आने तक आरोपी छात्र को कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया है। बहुतकनीकी कॉलेज में यह रैगिंग का पहला मामला नहीं है। पहले भी यहां रैगिंग हो चुकी है।
फर्स्ट ईयर में पढ़ती है छात्रा
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में बरमाणा निवासी इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रथम वर्ष की छात्रा ने सुंदरनगर थाना में मेकेनिकल इंजीनियर के अंतिम वर्ष के छात्रा अतुल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
इसमें छात्रा ने फब्बितयां कस कर तंग करने और पीछा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर एंटी रैगिंग एक्ट के तहत दर्ज किया। सुंदरनगर थाना प्रभारी बिन्नी मिन्हास ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वीरवार को पुलिस आरोपी छात्र के घर पर गई थी। परिजनों को आरोपी छात्र को थाने में पेश करने को कहा गया है। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य आरके शर्मा का कहना है कि छात्रा की ओर से पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाई थी। एंटी रैगिंग कमेटी को मामले की जांच सौंपी गई।