फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ragging case: police ask college principal to come police station

कॉलेज नहीं थाने में हाजिरी लगाएंगे प्रिंसिपल साहब!

Tue, 09 Sep 2014 10:50 AM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
ragging case: police ask college principal to come police station

हमीरपुर में रैगिंग मामले में कॉलेज प्रिंसिपल को 12 सितंबर तक हर रोज थाने में हाजिरी लगानी होगी। पुलिस कॉलेज प्रिंसिपल से मामले को लेकर पूछताछ करती रहेगी। सोमवार को भी कॉलेज प्रिंसिपल को थाने तलब किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान प्रिंसिपल से पूछताछ की गई। पुलिस ने प्रिंसिपल से पूछताछ के साथ ही कॉलेज के रिकार्ड को भी खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस ने कॉलेज में बनी एंटी रैगिंग कमेटी के दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन


प्रिंसिपल और मामले में नामजद दो नाबालिग छात्रों से अभी तक की पूछताछ में एक जैसी बातें सामने आ रही हैं। पूछताछ के दौरान नामजद दोनों नाबालिगों ने मृतक छात्र के साथ बहस होने की बात को कबूल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रै‌गिंग की शिकायत पर बरती थी लापरवाही

ragging case: police ask college principal to come police station

मृतक छात्र ने धमकियां देने की शिकायत कॉलेज प्रिंसिपल से भी की थी। कॉलेज प्रिंसिपल ने मामला एंटी रैगिंग कमेटी को सौंपा था। कमेटी ने रिपोर्ट प्रिंसिपल को सौंपी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि जिस युवक का नाम शिकायत पत्र में है, उस नाम का कोई छात्र कॉलेज में नहीं पढ़ता है।

पुलिस की मानें तो रिपोर्ट आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। यहीं कॉलेज प्रशासन से चूक भी हुई है। पुलिस इसी बात को लेकर मामले में जांच को आगे बढ़ा रही है।

उधर, थाना प्रभारी शेर सिंह ठाकुर का कहना है कि प्रिंसिपल से सोमवार को भी पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल को 12 सितंबर तक थाना में पूछताछ के लिए हाजिर होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed