{"_id":"5eac0e038ebc3e90b0145f76","slug":"quarantine-villager-got-torn-after-tearing-orange-sticker-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑरेंज स्टीकर फाड़ कर घूमने निकल गया क्वारंटीन किया ग्रामीण, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑरेंज स्टीकर फाड़ कर घूमने निकल गया क्वारंटीन किया ग्रामीण, केस दर्ज
Fri, 01 May 2020 05:24 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 01 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर-प्रतीकात्मक तस्वीर
हॉटस्पॉट एरिया पठानकोट से हिमाचल के चंबा अपने घर पहुंचे व्यक्ति ने घर की दीवार पर लगाए गए ऑरेंज स्टीकर को फाड़ दिया। घर में रहने के बजाए ये व्यक्ति सार्वजनिक स्थलों पर भी घूमने निकल गया। इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिली। सूचना मिलने के बाद एसडीएम चंबा, तहसीलदार, थाना प्रभारी की टीम व्यक्ति के घर पहुंची। पुलिस ने इसके खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
होम क्वारंटीन से अब 28 दिनों के संस्थागत क्वारंटीन में भेजने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला मुख्यालय स्थित एक मोहल्ले में रहने वाला व्यक्ति गुरुवार को अपने घर पहुंचा। प्रशासन की ओर से बाहरी राज्य से आए इस व्यक्ति को होम क्वारंटीन रहने संबंधी हिदायत जारी की गई। साथ ही दोपहर के समय पटवारी ने व्यक्ति के घर की दीवार पर एहतियात के तौर पर स्टीकर लगा दिया।
विज्ञापन
होम क्वारंटीन किए गए व्यक्ति ने न केवल घर के बाहर लगा स्टीकर फाड़ दिया। साथ ही सार्वजनिक स्थल भी घूमने-फिरने लग पड़ा। एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि पठानकोट से आया एक व्यक्ति होम क्वारंटीन किया गया था। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित वह मौके पर पहुंचें। व्यक्ति को होम क्वारंटीन से 28 दिनों के संस्थागत क्वारंटीन में भेजा जाएगा। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि होम क्वारंटीन में रखे व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन