फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Punjab police head constable fired bullets in the air at solan

पंजाब पुलिस के हैड कांस्टेबल ने किया हवाई फायर, माहौल तनावपूर्ण

Tue, 29 May 2018 09:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरोटीवाला (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, बरोटीवाला (सोलन) Updated Tue, 29 May 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
Punjab police head constable fired bullets in the air at solan
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर गोली चलाने के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए बद्दी में डेरा जमाए सीआईए स्टाफ के हेड कांस्टेबल ने हवा में फायर कर दिया। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। 

विज्ञापन


आरोपी हेड कांस्टेबल अन्य साथियों के साथ एक मारपीट मामले में घायल का पता लेने अस्पताल आया था, जहां पर उन्हें भीतर जाने से रोक दिया गया। इसी दौरान हेड कांस्टेबल ने हवा में गोली दाग दी। 
विज्ञापन


बरोटीवाला पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।  पुलिस सूत्रों ने बताया कि परमीश वर्मा गोलीकांड के मुख्य आरोपी दिलप्रीत की तलाश में पंजाब पुलिस की सीआईए टीम बद्दी के झाड़माजरी में डेरा जमाए हुए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए क्या है पूरा मामला

Punjab police head constable fired bullets in the air at solan

टीम सदस्य एक स्थानीय हेयर ड्रेसर के पास अकसर बैठा करते थे। रविवार की रात को हेयर ड्रेसर के कारीगर शाहरुख और सलमान के बीच पैसों के लेनदेन पर विवाद हो गया। इस दौरान शाहरुख ने सलमान पर कैंची से वार कर उसे घायल कर दिया।

घायल सलमान को निजी अस्पताल ले जाया गया। सलमान ने अस्पताल से अपनी पहचान के सीआईए टीम के सदस्यों को देकर जानकारी देकर उन्हें मौके पर बुला लिया। इसके बाद यह सभी निजी अस्पताल में उपचाराधीन सलमान का पता लेने पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान सीआईए टीम सदस्यों का मौके पर मौजूद लोगाें से विवाद हो गया और तैश में आकर कांस्टेबल हरविंदर निवासी फतेहगढ़ पंजाब ने हवा में गोली चला दी। 

हवाई फायर से अस्पताल की दीवार पर बना निशान

Punjab police head constable fired bullets in the air at solan

 घटना के दौरान हाकम निवासी लखीमपुर यूपी, शाहरुख निवासी मुजफ्फरनगर यूपी और हरप्रीत सिंह निवासी मोहाली पंजाब भी मौके पर थे।
 एसपी बद्दी रानी बिंदू सचदेवा ने बताया कि पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी हरविंदर और हरप्रीत सीआईए स्टाफ खरड़ पंजाब पुलिस में कार्यरत हैं। इनके पास से निजी गाड़ी एचपी 65-3551 भी बरामद कर ली गई है।

इसके अलावा इस मामले में हाकम सिंह व शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। हवाई फायर से अस्पताल की दीवार पर एक निशान भी बन गया है जिसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed