{"_id":"5e2089568ebc3e7da675ffa7","slug":"punjab-police-handed-over-60-drug-traffickers-list-to-kangra-joint-operation-will-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस ने कांगड़ा को सौंपी 60 नशा तस्करों की सूची, चलेगा संयुक्त अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब पुलिस ने कांगड़ा को सौंपी 60 नशा तस्करों की सूची, चलेगा संयुक्त अभियान
Thu, 16 Jan 2020 09:33 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती क्षेत्रों में नशा तस्करी में संलिप्त 60 वांछित नशा तस्करों की सूची पंजाब पुलिस ने कांगड़ा पुलिस को सौंपी है। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ कांगड़ा और पंजाब पुलिस की ओर से शुरू किए गए संयुक्त अभियान के तहत की गई है।
विज्ञापन
ये वे नशा तस्कर हैं, जिन्होंने पंजाब में नशा तस्करी कर हिमाचल में शरण ली है, जिन पर कार्रवाई करने में पंजाब पुलिस असमर्थ है। ऐसे में अब इन संदिग्ध लोगों को कांगड़ा पुलिस पकड़कर आगामी कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस के हवाले करेगी।
विज्ञापन
इनमें से अधिकतर आरोपी जिला कांगड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों छन्नी बेली, इंदौरा, डमटाल व भदरोआ आदि से संबंध रखते हैं। वहीं पंजाब पुलिस की ओर से सौंपी गई इस सूची में ऐसे कई नाम शामिल हैं, जिन पर कांगड़ा में भी नशा तस्करी के तीन से चार मामले दर्ज हैं। यह बात पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने पत्रकारों से कही।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान को तेज किया जा रहा है। नए साल की शुरुआत में ही अभी तक पुलिस ने 15 मामले दर्ज कर 15 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में अभी तक 26 ग्राम हेरोइन व 3.50 किलोग्राम चरस कांगड़ा पुलिस ने जब्त की है।