फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   punjab girl raped at una himachal.

हे भगवान: लिफ्ट लेने की सजा, इज्जत लुटाकर चुकाई

Sat, 06 Dec 2014 08:35 PM IST
Updated Sat, 06 Dec 2014 08:35 PM IST
विज्ञापन
punjab girl raped at una himachal.

हिमाचल प्रदेश ऊना जिला के अंब उपमंडल मैड़ी स्थित चरणगंगा में शनिवार तड़के स्नान करने जा रही श्रद्धालु युवती के साथ दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार पोलियां पुरोहितां, जिला ऊना के रूप में की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पंजाब के रोपड़ के एक गांव की 26 वर्षीय युवती मैड़ी में माथा टेकने के लिए शुक्रवार शाम ट्रेन से अंब पहुंची। यहां से वह बस से मैड़ी पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बिठाया

punjab girl raped at una himachal.

मैड़ी स्थित गुरुद्वारे में रात बिताने के बाद वह शनिवार तड़के चरणगंगा में स्नान करने के लिए गुरुद्वारे से निकल गई। इसी बीच रास्ते में उसे टैक्सी चालक अजय ने चरणगंगा तक लिफ्ट देने की बात कहकर टैक्सी में बैठा लिया।

लेकिन टैक्सी चालक युवती को चरणगंगा उतारने की बजाय कुछ दूरी पर नलोह के जंगल में ले गया, जहां उसने दुराचार कर डाला और मौके से फरार हो गया। इसके बाद युवती ने पूरी घटना स्थानीय लोगों को बताई और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, अंब के एसएचओ ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed