फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   property dispute, a person killed his brother at una.

संपत्ति को लेकर कहासुनी, भाई को मौत के घाट उतारा

Fri, 20 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना) Updated Fri, 20 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
property dispute, a person killed his brother at una.
देर रात संपत्ति को लेकर हुए विवाद के बाद एक शख्स ने अपने ही भाई की जान ले ली।

देर रात संपत्ति को लेकर हुए विवाद के बाद एक शख्स ने अपने ही भाई की जान ले ली। मृतक का बेटा भी इस हमले में घायल हुआ है। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के ऊना जिला का है।

विज्ञापन


यहां नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड सात में बुधवार देर रात करीब 11:00 बजे संपत्ति विवाद को लेकर दो सौतेले भाइयों में हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुलेख कुमार पुत्र नानक चंद अपने घर में आराम कर रहा था।
विज्ञापन


इतने में सुलेख का सौतेला भाई पवन कुमार घर में पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। दोनों में तीखी नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते पवन ने तैश में आकर बर्फ तोड़ने वाले सूए से सुलेख के सीने और पेट पर कई वार दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीच बचाव करने आए बेटे पर भी हमला

property dispute, a person killed his brother at una.
बीच बचाव के दौरान बेटा भी गंभीर घायल हो गया।

चीख-पुकार सुनकर सुलेख का बेटा भी मौके पर पहुंचा। बीच बचाव के दौरान बेटा भी गंभीर घायल हो गया। वारदात के बाद सुलेख को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही रात को डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने अपनी टीम सहित मौका ए वारदात का दौरा किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सूए को बरामद कर लिया है। खून के सैंपल भी लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे घटना स्थल की वीडियोग्राफी की गई है।

डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने बताया कि पवन के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 452, 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed