फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   property dealers made Mortgages ??to sign papar

हस्ताक्षर लेने के लिए प्रॉपर्टी डीलरों को बनाया बंधक

Wed, 28 May 2014 09:50 AM IST
Updated Wed, 28 May 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
property dealers made Mortgages ??to sign papar

शिमला शहर के दो प्रॉपर्टी डीलरों को एक फ्लैट में रस्सी से बंधक बनाया गया। प्रॉपर्टी डीलरों की पहचान महेंद्र शर्मा निवासी मैहली और कृतिका निवासी न्यू शिमला के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


आरोपियों ने न सिर्फ पहले दोनों के नॉन ज्यूडिश्यिल पेपरों पर साइन करवाए बल्कि जाने से पहले इनके एटीएम कार्ड छीनकर ले गए।

दोनों को एक फ्लैट में रस्सी से बांधकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना ढली में मुकदमा दर्ज किया है।

जमीन खरीदने के लिए कर रहे थे सौदा

property dealers made Mortgages ??to sign papar

पुलिस के मुताबिक इन प्रॉपर्टी डीलरों को इंटरनेट के जरिए मुंबई की एक पार्टी ने संपर्क किया। पार्टी को मैहली में 14 बीघा जमीन पंसद आई। वे इस जमीन का सौदा करना चाहते थे।

मंगलवार को जमीन के दस्तावेज लेकर दोनों को पार्टी ने मशोबरा स्थित एक फ्लैट पर बुलाया। इस पर दोनों जमीन से जुड़े दस्तावेज लेकर चले गए।

पीड़ितों का आरोप है कि यहां बंद फ्लैट में उन्हें धमकाया गया। वे काफी डर गए थे। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के बाद आरोपी वहां से उनका कीमती सामान छीनकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे दी पुलिस को सूचना

property dealers made Mortgages ??to sign papar

दोनों प्रॉपर्टी डीलरों ने बताया कि वे बड़ी मुश्किल से शाम करीब पांच बजे रस्सी खोलने में कामयाब हुए। इसके बाद तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

डीएसपी हेडक्वार्टर भजन सिंह नेगी ने कहा कि इस मामले की एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए छापेमारी भी चल रही है। जल्द ही सभी आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed