फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Professor asked for identity card to young man but he showed pistol

प्रोफेसर ने युवक से आईकार्ड मांगा तो निकाल ली पिस्तौल, कॉलेज में हड़कंप

Thu, 29 Nov 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 29 Nov 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Professor asked for identity card to young man but he showed pistol

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में घूम रहे आउटसाइडर युवक को प्रोफेसर ने आईकार्ड दिखाने के लिए कहा तो उसने पिस्तौल निकाल ली। घटना से कॉलेज कैंपस में हड़कंप मच गया। इससे हड़बड़ाया युवक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


प्रोफेसर ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने कॉलेज का दौरा कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवक के नशेड़ी होने की बात सामने आई है। पुलिस कॉलेज कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस अब दावा कर रही है कि आरोपी युवक ने पिस्तौल नहीं बल्कि लाइटर दिखाया था। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब दो बजे कॉलेज की अनुशासन समिति ने कॉलेज कैंपस में घूम रहे एक युवक को आईकार्ड दिखाने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर को पिस्तौल दिखाकर हुआ फरार

Professor asked for identity card to young man but he showed pistol

 प्रोफेसर के अनुसार युवक ने पहचान पत्र के बदले उन्हें पिस्तौल दिखा दी और फिर मौके से फरार हो गया। घटना से कॉलेज में अध्ययनरत सैकड़ों विद्यार्थियों और स्टाफ में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राएं सहम गए हैं।

कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पुलिस ने युवक को देखा। इसकी पहचान का पता लगाया जा रहा है। उधर, कॉलेज प्राचार्य डॉ. नंदलाल शर्मा ने कहा कि युवक कॉलेज का छात्र नहीं है।

उधर, एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने युवक की पहचान का दावा किया है। उन्होंने कहा कि युवक ने पिस्तौल नहीं लाइटर निकाला था, लेकिन प्रोफेसर की ओर से आईकार्ड दिखाने की बात से वह डरकर मौके से भाग गया। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed