फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prisoners absconding in kullu jail himachal

कुल्लू जेल से विचाराधीन कैदी फरार, टंकी पर चढ़कर फांदी दीवार

Wed, 15 Jan 2020 01:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jan 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Prisoners absconding in kullu jail himachal
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित जेल कारागार से एक विचाराधीन कैदी दीवार फांदकर फरार हो गया है। घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। दुष्कर्म के आरोपी के भागने की सूचना मिलने से पुलिस के साथ-साथ जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने केस दर्जकर फरार कैदी की धरपकड़ के लिए ठिकानों में छापामारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी खेमराज, गांव टिकरा बावड़ी जिला कुल्लू पिछले तीन सालों से जिला कारागार में बंद था। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह मेस की टंकी के ऊपर चढ़ते हुए दीवार फांदकर भाग निकला। दुष्कर्म आरोपी पर 24 जुलाई, 2016 को पुलिस स्टेशन मनाली में धारा 363, 366 तथा 376 डी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इसको लेकर केस कोर्ट में विचाराधीन है। एएसपी ने बताया कि फरार कैदी की तलाश में टीमें गठित कर तलाश की जा रही है। कुल्लू जेल से कैदी के फरार होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई कैदी यहां से फरार हो चुके हैं। करीब दो साल पूर्व भी एक कैदी दीवार फांदकर भाग गया था, जो अभी तक फरार है। इसके अलावा 2014 को एक साथ दो कैदी फरार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed