फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prisoner run away from police custody at kala amb

पुलिस कर्मियों को धक्का देकर कैदी फरार, दो पुलिस कर्मचारी सस्पेंड

Sun, 15 Oct 2017 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर) Updated Sun, 15 Oct 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
prisoner run away from police custody at kala amb

हत्या के मामले में सजायाफ्ता और ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के मामले में अंडर ट्रायल चल रहा कैदी पुलिस कर्मियों को चमका देकर फरार हो गया। अदालत में सुनवाई के लिए उसे पुलिस कर्मी नाहन जेल से धर्मशाला ले गए थे। 

विज्ञापन


वापसी में कालाअंब के पास पुलिस कर्मियों को धक्का देकर नौ दो ग्यारह हो गया। कैदी को लेकर गए दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। 
नाहन स्थित आदर्श कारागार में हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी राजीव कौशल, निवासी ऊना पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया है।
हत्या के मामले में उसे उम्र कैद की सजा हुई है। मारपीट, ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और जेल से भागने के एक अन्य मामले में वह अंडर ट्रायल चल रहा है। दो पुलिस कर्मी इसे अदालत में पेश करने के लिए ले गए थे।

विज्ञापन

ऐसे भागा कैदी

prisoner run away from police custody at kala amb

वापसी पर रात को बस कालाअंब में खाना खाने के लिए रुकी। कैदी ने लघु शंका जाने की बात कही। दोनों पुलिस कर्मी उसे ढाबे के समीप खाली जगह पर ले गए। कैदी ने अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों को धक्का दिया और भाग गया।

पुलिस कर्मी उसे तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद कालाअंब थाना में दोनों ने एफआईआर दर्ज करवा दी। बताया जा रहा है कि जहां से आरोपी फरार हुआ, वहां से हरियाणा की सीमा 300 से 400 मीटर की दूरी पर है।

एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने कैदी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ड्यूटी पर भेजे गए दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। 

पहले भी हो चुका है फरार

prisoner run away from police custody at kala amb
कैदी राजीव कौशल पहले भी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। ऊना में उसके खिलाफ मामला पहले ही दर्ज है। हत्या के मामले में इसे उम्र कैद की सजा हुई है। जबकि अन्य मामलों में वह अंडर ट्रायल चल रहा है। यही वजह है कि महकमे में मामले में दो पुलिस कर्मियों केे सस्पेंड कर ‌ ‌‌दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed