{"_id":"55c4f3b1f1c5e167ca38fe4ac538206c","slug":"prisoner-pelt-stones-at-mandi-jail-warden","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी ने जेल वार्डन पर पत्थरों से बोला हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैदी ने जेल वार्डन पर पत्थरों से बोला हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 26 Jun 2014 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब जेल मंडी में जेल वार्डन पर एक कैदी ने पत्थर से हमला कर दिया। इसमें जेल वार्डन घायल हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जेल वार्डन देवेंद्र भारद्वाज वीरवार को सुबह दस बजे तक ड्यूटी पर थे। इस बीच जेल में बंद कैदी खूब राम ने जेल वार्डन पर अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन
पत्थरों से हमला करने से जेल वार्डन घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है।
इससे पहले कोर्ट के समक्ष पेश करने के दौरान भी आरोपी ने कोर्ट में ही एक पुलिस जवान पर हमला कर दिया था।
एसपी मोहित चावला ने बताया कि भादंसं की धारा 353, 332 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।