फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prisoner of shimla arrested in goa with girlfriend

गर्लफ्रेंड के साथ गोवा में पकड़ा गया फरार कैदी, पुराने बस स्टैंड से हुआ था फरार

Tue, 21 Nov 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 21 Nov 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
prisoner of shimla arrested in goa with girlfriend

विज्ञापन

शहर के पुराने बस स्टैंड से फरार हुआ हत्या का सजायाफ्ता कैदी दर्शन सिंह गोवा के एक होटल में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया है। दर्शन सिंह उर्फ बंटी कत्ल की सजा काट रहा है। कैदी सुधार कार्यक्रम के तहत दर्शन को मोबाइल कैंटीन चलाने की अनुमति दी थी। 


यह 11 नवंबर को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। कैदी की तलाश के लिए एक विशेष टीम बनाई गई और लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया। जांच के दौरान पुलिस को भनक लगी कि कैदी गोवा में छिपा बैठा है। 
विज्ञापन


कहीं कैदी पुलिस के पहुंचने से पहले फरार न हो जाए, इसलिए गोवा पुलिस को आरोपी के ठिकाने के बारे में सूचना दे दी गई। इसी बीच एक टीम चंडीगढ़ से गोवा हवाई मार्ग से पहुंच गई। गोवा पुलिस ने तत्काल आरोपी के संभावित जगह पर दबिश दी और उसे एक महिला के साथ धर दबोचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी और महिला को गोवा पुलिस ने शिमला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इन्हें अब गोवा से ट्रेन में शिमला लाया जा रहा है। एक से दो दिन के भीतर उन्हें यहां पहुंचा दिया जाएगा। उधर, एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने कहा कि दर्शन सिंह को एक महिला के साथ गोवा में पकड़ लिया है। इन्हें शिमला लाया जा रहा है।  


ऐसे पकड़ा गया कैदी  
दर्शन सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस हाथ-पांव मार रही थी। इसी दौरान उन्हें पता चला कि कैदी ने अपने बैंक खाते से पैसे निकाले हैं। जब इसकी डिटेल खंगाली तो पता चला कि यह पैसा गोवा में निकाला गया है। यह पुलिस के लिए एक अहम सुराग था। इसी को आधार बनाकर पुलिस कैदी तक पहुंचने में कामयाब रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed