फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal his Son anurag and arun will be indicted

बेटों समेत हिमाचल के पूर्व सीएम पर गिरेगी कानूनी गाज

Wed, 26 Mar 2014 11:04 PM IST
Updated Wed, 26 Mar 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal his Son anurag and arun will be indicted

हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच राज्य विजिलेंस ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन केस में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल को दोनों बेटों के साथ आरोपी बनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इस केस में जांच एजेंसी ने बुधवार को चालान तैयार कर सरकार को भेज दिया है।

इसमें धूमल के अलावा एचपीसीए अध्यक्ष और सांसद अनुराग ठाकुर और तीन अन्य अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मंजूरी मांगी है।

अफसरों में आईएएस दीपक सानन, रिटायर आईएएस आरएस गुप्ता और धर्मशाला नगर परिषद के रिटायर ईओ आरएस वर्मा के नाम शामिल हैं।

हालांकि विजिलेंस ने इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

चालान में 18 लोगों के नाम

prem kumar dhumal his Son anurag and arun will be indicted

इस केस में विजिलेंस ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से भी प्रश्नावली के जरिये पूछताछ की थी।

तैयार चालान में कुल 18 लोगों को आरोपी बनाया जा रहा है। इनमें अरुण धूमल, अन्य एचपीसीए पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

इसके अलावा जिनके खिलाफ अभियोजन मंजूरी नहीं मांगी गई हैं, वे केस में सह-आरोपी होंगे।

इनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य विजिलेंस के पास नहीं हैं।

हालांकि, इस एफआईआर को रद करवाने के लिए एचपीसीए हाईकोर्ट गई है, जिसकी सुनवाई 7 अप्रैल को है।

विजिलेंस के मीडिया प्रभारी डीआईजी अरविंद शारदा ने केवल चालान तैयार कर सरकार को भेजने की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एचपीसीए केस?

prem kumar dhumal his Son anurag and arun will be indicted

कांग्रेस सरकार बनने के बाद कांग्रेस चार्जशीट के आधार पर एचपीसीए पर विजिलेंस ने 1 अगस्त 2013 को धर्मशाला थाना में एफआईआर दर्ज की।

आरोप था सोसायटी को कंपनी बनाकर धोखाधड़ी करने और आपराधिक षडयंत्र रचकर होटल के कमर्शियल यूज की मंजूरी लेने का।

इस केस में क्रिकेट एसोसिएशन पर आईपीसी की धारा 406, 420, 120बी और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(2) लगाई गई थी। एफआईआर में किसी का नाम नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed