फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   post mortem report reveals the reason of pilgrim death at shrikhand

श्रीखंड यात्राः पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुए दो बड़े खुलासे

Thu, 24 Jul 2014 09:27 AM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
post mortem report reveals the reason of pilgrim death at shrikhand

श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान अपनी जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की मौत के कारणों का पता चल गया है। जानकारी के अनुसार अधिक ठंड लगने और ऑक्सीजन की कमी होने के कारण इनकी हुई है।

विज्ञापन


इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। श्रीखंड यात्रा के दौरान अब तक पांच श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। सभी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। ठंड और ऑक्सीजन कम होने का कारण मौसम के खराब रहने और बर्फबारी का होना है।
विज्ञापन


एसडीएम आनी नीरज गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सभी श्रद्धालुओं की मौत अधिक ठंड और ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है। उनके मुताबिक श्रीखंड को गए सभी श्रद्धालुओं को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अव्यवस्था से भी हुई यात्रियों की मौत?

post mortem report reveals the reason of pilgrim death at shrikhand

उधर, भारतीय जनता पार्टी ने इन मौतों के लिए अव्यवस्‍था को सबसे बड़ा जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त ने श्रीखंड महादेव यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधा न मिलने के कारण हो रही अकाल मृत्यु पर गहरा दु:ख प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीनता और अव्यवस्था के कारण हर वर्ष श्रीखंड जाने वाले यात्रियों की मृत्यु हो रही है। श्रद्घालुओं आने जाने और ठहरने के लिए कोई पुख्ता प्रबंधन नहीं किए गए हैं।

पार्टी प्रवक्ता ने सरकार से मांग की है कि या तो सरकार श्रीखंड जाने वाले श्रद्धालुओं को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने की गारंटी दे या यात्रा को पूर्ण रूप से बंद कर दे।

यात्रा को लेकर जारी किया हाई अलर्ट

post mortem report reveals the reason of pilgrim death at shrikhand

सूचना ये भी मिली थी कुछ श्रद्धालु चोरी छिपे ज्यूरी के रास्ते से यात्रा पर निकले हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीखंड क्षेत्र में भारी वर्षा और बर्फ बारी हो रही है। प्रशासन की टीम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। फिलहाल श्रीखंड यात्रा पर प्रशासन ने रोक लगाई है।

वहीं, प्रशासन की रोक के बावजूद चोरी छिपे श्रीखंड यात्रा जाने और मंगलवार को पार्वती बाग और श्रीखंड में बारिश और बर्फबारी के बाद जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

एसडीएम आनी नीरज गुप्ता ने बताया कि प्रशासन को सूचना मिली है कि कुछ लोग जंगलों के रास्ते से थाचडु के लिए रवाना हो गए है। रेस्क्यू टीम को सभी श्रद्धालुओं को रोकने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस रास्ते कोई यात्रा पर न जाएं। वहीं, मौसम को देखते हुए श्रीखंड यात्रा फिर से शुरू होना संभव नहीं लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed